Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ध्वनि प्रदूषण जागरूकता के लिए वॉकथॉन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आज इंडिया गेट से आईएमए मुख्यालय तक “वॉकथॉन” का आयोजन किया।आईएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल सहित पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति  एआर दवे, संजय गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फ्लैग ऑफ किया। कंवलजीत अरोड़ा रजिस्ट्रार दिल्ली उच्च न्यायालय, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अजित नीलकांतन, डॉ. विनय अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,निस अध्यक्ष  डॉ. जॉन पणिकर, निस उपाध्यक्ष और प्रमुख संयोजक डॉ. अजय लेखी, डॉ. सी.एन. राजा, डॉ. सारिका वर्मा, डॉ. नीलम लेखी, डॉ. विभावरी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

आईएमए हरियाणा के अध्यक्ष डॉ अनिल मलिक,पूर्व अध्यक्ष डॉ पुनीता हसीजा,डॉ. दिव्या सक्सेना सहित डीएमए और जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के डॉक्टर्स ने भी वॉकथॉन में भाग लिया।  आईएमए गुड़गांव अध्यक्ष डॉ दीपक भाटिया ,सचिव डॉ उमेश गुप्ता सहित वरिष्ट डॉक्टर्स की टीम बस भर कर पहुंचा। 
ध्वनि प्रदूषण जागरूकता के बारे में  ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव अध्यक्ष डॉ सारिका  वर्मा ने बताया भारत के शहरों में ध्वनि के लेवल WHO के बताए गए स्तर से हजार गुना ज्यादा है।  इसकी वजह से बहरापन बढ़  रहा है, साथ में हृदय और मानसिक रोग भी बढ़ते हैंl बहरापन और कान में शोर से परेशान होकर बहुत लोग डॉक्टर्स के पास पहुंच रेह हैं। इस साल हमारा लोगों को यह संदेश है बिना हॉर्न बजाए गाड़ी चलाए, मोबाइल फोन का प्रयोग कम से कम करें और हेडफोन का इस्तेमाल बंद कर दें।  मोबाइल और हेडफोन की अत्यधिक उपयोग की वजह से 10 से 30 साल की उम्र के मरीज बहरेपन का शिकार हो रहे हैं जो 10 साल पहले नहीं होता था।  ध्वनि प्रदूषण एक अनदेखा खतरा है, जिस तरह विदेशों में बिना हॉर्न बजाये लोग वाहन चलाते हैं उसी तरह भारत के सड़कों पर भी हॉर्न का प्रयोग कम होना चाहिए। 

Related posts

प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा,भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मुहिम पिछले पांच सालों से जारी है: सीएम 

Ajit Sinha

सी विजिल एप से कोई भी नागरिक भेज सकता है शिकायत-डीसी निशांत यादव

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने निगम कमिश्नर के 15 दिन के वेतन, ज्वाइंट कमिश्नर की 1 महीने की सैलरी काटने, एजेंसी को 1 लाख जुर्माना के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x