Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पैसों के लालच में पूर्व मकान मालिक की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव चंदावली में पूर्व मकान मालिक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में एक आरोपित को क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने अरेस्ट किया हैं। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात तीन पूर्व दिया गया था, ये हत्या पैसों की लालच में किया गया था। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विनोद है जो उत्तर प्रदेश के कानपुर एरिया का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के चंदावली गांव में किराए के मकान पर रहता था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विनोद है, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर एरिया का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के चंदावली गांव में किराए के मकान पर रहता था। गत 6 जून को सदर बल्लभगढ़ थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने अपने पूर्व मकान मालिक राम सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को कल चंदावली से अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पहले मृतक के मकान में किराए पर रहता था और अब वह मकान छोड़कर दूसरे मकान में रहने लगा। आरोपित ने बताया कि उसका पुराना मकान मालिक राम सिंह उसके पास रोजाना शाम को शराब पीता था जिसके पास हमेशा 20 से 25 हजार रुपए रहते थे। गत 5 जून की रात जब राम सिंह आरोपित के कमरे पर शराब पी रहा था तो आरोपित को पैसों का लालच आ गया और उसने पैसों के लालच में गला दबाकर राम सिंह की हत्या कर दी और पैसे ढूंढने की कोशिश की परंतु उस दिन वह पैसे लेकर आया ही नहीं। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डॉक्टर ने मौत का कारण गला दबाना बताया गया। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया। आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

यमुना क्षेत्र में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता हत्याकांड केस को लेकर बल्ल्भगढ़ में तोड़ फोड़, पथराव ,भीड़ का हंगामा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x