Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एमएसपी को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा,लाइव सुने



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एमएसपी को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा , उन्हें सुने इस खबर में प्रकाशित वीडियो में।
मोदी सरकार के इन नौ वर्षों को किसान-विरोधी, कपटी और क्रूरता से भरे काल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। कल देर शाम शेखी बघारते हुए मोदी मंत्रीमंडल ने ख़रीफ़ फसलों के लिए MSP की घोषणा तो कर दी, पर कड़वी सच्चाई यह है किः-

· किसान की फसल MSP पर खरीदी ही नहीं जाती!

· किसान को ‘‘लागत+50% मुनाफा’’ के बराबर MSP का नामोनिशान ही नहीं।

· मोदी सरकार की हर नीति और कदम यानि DNA ही किसान विरोधी है।

1.मोदी मंत्र- MSP घोषित करो, पर MSP पर फसल खरीदी न करो

भाजपा सरकार में MSP अब ‘‘Maximum Suffering for Producer (Farmer)’’ बन गया है, क्योंकि MSP के कोई मायने नहीं बचे। सच यह है कि भाजपा सरकार किसान की फसल MSP पर खरीदती ही नहीं। साल 2022-23 में ‘फसल उपज’ व ‘फसल खरीद’ के तथ्य मोदी सरकार की इस किसान विरोधी कपटी नीति को उजागर कर देते हैं।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड की आपूर्ति करने वाला एक साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5000 फर्जी सिम कार्ड, 25 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जम्मू -कश्मीर में 13000 करोड़ के घोटाले को किया उजागर-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा: सुनील अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x