Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने जींद नगर परिषद के ईओ को निलंबित करने व विजिलेंस जांच के दिए आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लंबित पड़ी शिकायतों पर जींद नगर परिषद के ईओ द्वारा कारवाई न करने व संतोषजनक जवाब न देने पर निलंबित करने व विजिलेंस जांच के आदेश दिए। उन्होंने सफीदों नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की प्राइवेट बस संचालकों द्वारा बस न रोकने व दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर भी संज्ञान लेते हुए बस को इंपाउंड करने व चालक एवं परिचालक पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई  करने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह आज जिला जींद में आयोजित जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 16 शिकायतें रखी गई, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन साधारण की आने वाली शिकायतों का त्वरित आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक जींद को जिला में महिलाओं की सुरक्षा व शरारती तत्वों से निपटने के लिए पार्क, महिला कॉलेज व अन्य विद्यालयों के सामने पीसीआर की निरंतर गश्त लगाने के निर्देश दिए।मनोहरपुर गांव की सरपंच द्वारा सीजनल मंडी में बिजली के खंभों की शिकायत पर मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत से तालमेल बैठाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए ताकि ताकि गांव में विकास कार्यो को गति मिल सके।

Related posts

7 करोड़ रूपए की कोकीन के साथ पति -पत्नी गिरफ्तार, कोकीन लगा एक किलो कपड़ा भी बरामद

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पर जुर्माना लगाने का लिया फैसला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:…जब खाकी वर्दी धारियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x