Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के एसडीओ व एलडीसी सहित रिश्वतखोरी के आरोप में तीन अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के दो अधिकारी/कर्मचारी सहित तीन लोगों को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के मामले में अरेस्ट किया है।
                  
एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां विवरण साझा करते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपियों के नाम एसडीओ वतन सेधा और एलडीसी अजय कुमार  है। दोनों करनाल जिले के मुनक में यूएचबीवीएन कार्यालय में तैनात थे। तीसरा अरेस्ट व्यक्ति बलराज नाम का बिचौलिया है। एसीबी गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को अरेस्ट  किया।इस मामले में एसीबी ने यूएचबीवीएन के एक लाइनमैन और एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ भी आरोप दर्ज किया है। शिकायत के बाद बिचौलिए  को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। शिकायतकर्ता की सोलर नेट मीटरिंग फाइल को पास करने के बदले में एसडीओ और एलडीसी बिचैलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रह थे। सभी आरोपियों के खिलाफ करनाल के एसीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Related posts

कपड़े के कारोबारी के घर पर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, भेदी पंडित और माली अरेस्ट,गड्ढे खोद कर निकला लाखों रूपए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

25000 रूपए के ईनामी 25 वर्षीय लड़की की हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार,बंद बोरी में लाश मिली थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x