Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रेमिका की तकिया से गला दबाकर हत्या करने के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रेमिका की तकिया से गला दबा कर हत्या करने के मामले में आरोपित प्रेमी को क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने जिला सिवान , बिहार से वारदात के मात्र 48 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अरेस्ट आरोपित का नाम आनंद कुमार (21) है। ये सनसनीखेज वारदात को गत 26 मई 2023 को अंजाम दिया था, के बाद भाग कर अपने गांव जिला सिवान , बिहार चला गया था। पुलिस ने अब अरेस्ट कर लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम आनंद कुमार (21) है जो मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के गांव जगतपुर देवी राय का वर्तमान में आदर्श नगर फरीदाबाद में रह रहा था। आरोपित प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। लडकी की छाती में दर्द होने के कारण मृत्यु हो गई है जिस पर जांच के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लडकी की मृत्यु गला दबा कर होनी पाई। आरोपित लडकी के परिवार के साथ रहता था। लडकी के पिता की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज कर, आरोपित की तलाश शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच टीम को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बिहार का पता चला इंस्पेक्टर दीपक कुमार की टीम ने आरोपित को मात्र 48 घंटे के अंदर ही गांव चांद बरवा, जिला सिवान बिहार से अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपित से वारदात में प्रयोग तकीया बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया की आरोपित ने लडकी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।पूछाताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

भाजपा जिला फरीदाबाद क्रिकेट फ्रेंडशिप कप,पाली में जिला पदाधिकारीओ एवं मंडल अध्यक्षों के साथ खेला गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार का सबसे अधिक प्रभाव गरीब पर-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x