Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट के पैनल को मुक्का मार कर तोडा, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कोतवाली बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में लिफ्ट से उतर रहे एक युवक ने लिफ्ट के पैनल को जोरदार मुक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की पूरी करतूत कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लोगों ने ट्वीट कर पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई  करने की मांग कर रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, 

ये वीडियो सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी के टावर बी-17 का है वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ युवक लिफ्ट में जा रहे हैं और जब लिफ्ट रुकने के बाद अंत में एक युवक लिफ्ट से उतरता है तो वह लिफ्ट के बटनों पर लगातार मुक्के मारता है और उसके बटनों के पैनल को तोड़ देता है। जानकारी के अनुसार ये युवक इसी सोसाइटी में किराए पर रहता है ।हालांकि कुछ लोग दावा यह भी कर रहे हैं कि शराब के नशे में उसके द्वारा यह कृत्य किया गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने ट्वीट करके कहा कि हाईराइज सोसायटी में लिफ्ट को नुकसान पहुंचाना बहुत ही घातक है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले में पता नहीं लग पाया है कि युवक के द्वारा लिफ्ट के बटनों को क्यों तोड़ा गया, साथ ही इस मामले में पुलिस को कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है । फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related posts

यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने का भरोसा खाप प्रतिनिधियों को सीएम ने दिया

Ajit Sinha

नॉएडा: दो साल के मासूम को अगवा करने वाले चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

को-ऑपरेटिव सोसायटी का इंस्पेक्टर 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x