Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, एक की मौत 28 घायल-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में एक लड़के की मौत हो गई है जबकि 28 लोग घायल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात खुलवा दिया है और पुलिस ने हुई हादसे के कारण जानने में जुट गई हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि यह सड़क हादसा थाना कासना क्षेत्र के ग्राम लडपुरा के पास से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल जाने वाले रोड पर हुआ. जब पंजाब से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही एक निजी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कासना की पुलिस टीम ने 28 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 11 वर्षीय आशीष पुत्र पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक लड़के तो को कब्जे में लेकर उत्पादन के लिए भेज दिया है पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

विधायक का आईडीसी और प्राधिकरण को 15 दिन का अल्टीमेटम, समस्या का करें समाधान, अन्यथा वे धरने पर बैठ जाएंगे

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक महिला को अरेस्ट कर 1.11 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद।

Ajit Sinha

नोएडा के चौराहे पर ट्रैफिक आइलैंड और ट्रैफिक बूथ, बारिश और धूप में भी ट्रैफिक का सुगम संचालन होगा, बूथ पर लगी घड़ी टाइम बताएगी-वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x