Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फ्रेंडशिप कप 2023’ में मानव रचना की टीम ने रेडिसन होटल को 10 विकेट से शिकस्त दी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई)  के खेल निदेशालय और स्कूल ऑफ़ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में “फ्रेंडशिप कप 2023”  का आयोजन हुआ। एमआरईआई कॉरपोरेट क्रिकेट टीम और होटल रेडिसन के बीच खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमआरआईआईआरएस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित एफएएचएस के डीन मोअत्तर रजा रिजवी और एचएम की निदेशक रितिका सिंह ने मैच का उद्घाटन किया। 

रेडिसन होटल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में टीम के सभी बल्लेबाज 19.1 ओवर में 129  बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम से बल्लेबाज उपेंद्र ने 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 13 गेंदों में 23 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए मानव रचना के खिलाड़ियों ने 7.3 ओवर में ही बिना विकेट गवाएं 132 रन बनाकर 10 विकेट से  मुकाबला जीत लिया। टीम से बल्लेबाज निखिल दिवाकर 22 गेंदों में 12 छक्कों और एक चौके की बदौलत शानदार 77 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले में मैन में ऑफ द मैच का खिताब मानव रचना से निखिल दिवा कर को मिला। बेहतरीन बल्लेबाज रेडिसन टीम से उपेंद्र और बेहतरीन गेंदबाज मानव रचना से सचिन चुने गए। कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम को चैंपियंस ट्रॉफी देकर नवाजा गया। 

Related posts

सहकारी बैंकों के ऋणी सदस्यों व किसानों के लिए एकमुश्त अदायगी योजना-2019 की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :भाजपा को उखाड़ने तक, ना चैन से बैठूंगा ना बैठने दूंगा, जनक्रांति यात्रा के आगाज पर उमड़ी भारी भीड़, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

पलवल: एक बंद बॉडी वाले ट्रक के कंटेनर के अंदर बने तहखाने से दो करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ बरामद – एसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x