Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

पुलिस कप्तान वरुण सिंगला के नेतृत्व में नूंह जिले के 12 मोस्ट वांटेड को दबोचने के लिए रात भर करती रही गांवों में छापेमारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा, नूह : नूंह जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 मोस्ट वांटेड को दबोचने के लिए एसपी वरुण सिंगला द्वारा गठित 12 टीमों ने शुक्रवार पूरी रात इनके घरों एवं ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की । पुलिस टीमों ने छापेमारी के दौरान इनके घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है जिनकी वजह से पुलिस इनको शीघ्र दबोचेगी। बताया जा रहा है कि ये सभी मोस्ट वांटेड काफी दिनों से अपने घरों से फरार हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी वरुण सिंगला ने शुक्रवार को  जिले में पुलिस की 12 टीमों का गठन किया। नूंह जिला के  विभिन्न थाना अंतर्गत गावों में छापेमारी करके मोस्ट वांटेड को दबोचने के लिए पुलिस की इन सभी टीमों ने दबिश दी । इनमें से पुन्हाना थाना क्षेत्र के तीन, रोजका मेव थाना एक, बिछोर थाना क्षेत्र से  दो, नगीना थाना क्षेत्र से एक, तावडू  थाना क्षेत्र से  दो तथा फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रों में से तीन मोस्ट वांटेड को दबोचना था। पुलिस अधीक्षक नूंह की योजना अनुसार सभी टीमों ने एक साथ अलग- अलग गांव में मोस्ट वांटेंड़ों को दबोचने के लिए शुक्रवार की रात्रि को छापेमारी की कार्रवाई की । पुलिस द्वारा रात्रि में छापेमारी करने   से गावों के लोगों में हडक़ंप मच गया । पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि इन सभी मोस्ट वांटेड़ों को शीघ्र ही दबोचा जाएगा ।

आधुनिक हथियार,बुलेट प्रूफ जैकेट एवं हेलमेट से लैस थे पुलिसकर्मी :-

एसपी द्वारा गठित की गई टीमों में शामिल पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों, बुलेट प्रूफ जैकेट तथा हेलमेट से लैस थे । पुलिसकर्मी किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार थे। एसपी   वरुण सिंगला द्वारा इन अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमें:-

इंस्पेक्टर सुभाष, सीएस एंड पीओ स्टाफ पुन्हाना, एएसआई धर्मेंद्र इंचार्ज एवीटी स्टाफ रोजका मेव, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार इंचार्ज सीएस स्टाफ नूंह, सब इंस्पेक्टर कंवरपाल इंचार्ज सीएस स्टाफ पिनगवां के नेतृत्व में दो टीमों, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू इंचार्ज सीआईए तावडू, अनिल कुमार इंचार्ज सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया।

Related posts

देश और प्रदेश में पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि को जननायक सेवा दल, जननायक जनता पार्टी ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया।

Ajit Sinha

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

हरियाणा: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x