Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में बोले नागर, काम नहीं करने वाले अधिकारी नहीं चाहिए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक में विधायक राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा में विकास कार्यों में अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं, काम चोरी और निकम्मेपन का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक बार फिर कहा कि उन्हें निकम्मे अधिकारी नहीं चाहिए। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।विधायक राजेश नागर ने बैठक में विभागवार समीक्षा के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र में पेश आ रही समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पीने का पानी, पानी निकासी, सडक़ें, सीवर, बिजली की ऐसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जिनके टेंडर होने के बावजूद काम नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर काम शुरू करने के बाद रोक दिया गया है। जिससे जनता को लाभ मिलने के बजाय उल्टे असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी टालमटोल करते हैं और ठेकेदार उनके संरक्षण में किसी की परवाह ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे कैसे विकास कार्य होंगे।

राजेश नागर ने काम में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदारों, एजेंसियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और निकम्मे अधिकारियों का तबादला किया जाए। नागर ने कहा कि मैं पहले भी इस बात को सीएम साहब के सामने रख चुका हूं लेकिन अधिकारियों का रवैया नहीं बदला है। अब मैं इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करवाऊंगा। बैठक में मौजूद बिजली निगम, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विधायक राजेश नागर के निशाने पर रहे। हालांकि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने भी विधायक राजेश नागर की शिकायतों से सहमति जताते हुए अधिकारियों को खींचा लेकिन नागर का कहना था कि इन अधिकारियों को कहने का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है इसलिए इन्हें सुधर जाने अथवा कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाए। जिला उपायुक्त ने कहा कि आप यकीन रखिए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।बैठक में सीईओ जिला परिषद शुभेता ढाका, जिला वन अधिकारी राजकुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बी एंड आर प्रदीप सिन्धु, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेन्द्र सिंह, डीईओ मुनेष चौधरी आदि अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग ने तुरंत प्रभाव से 7 अधिकारियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे।

Ajit Sinha

दिल्ली-हरियाणा-यूपी को मिलकर स्थापित करनी चाहिए बेहतर व्यवस्था, हरियाणा तैयार: उप-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x