Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

एडवोकेट राजेश खटाना को शक्ति दे गए दीपेन्द्र सिंह हुड्डा बोले, एकजुट कांग्रेस हरियाणा में परिवर्तन के लिए तैयार है


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एक दिवसीय दौरा करके कांग्रेसियों का हालचाल जाना व  सुख दुख में शामिल हुए इसी क्रम में ओल्ड फरीदाबाद में एडवोकेट राजेश खटाना के घर पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजेश खटाना और विकास वर्मा के साथ मिलकर फूल मालाओं से स्वागत किया। रात के दस बजे हजारों की भीड़ को देख गदगद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से तंग है और कांग्रेसी प्रदेश में परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव न करवाकर लोकतांत्रिक संस्थानों का गला घोंटने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा को पता है कि जनता उनके भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और निगम चुनावों में उन्हें धूल चटाने के लिए तैयार बैठी है। इसीलिए नगर निगम के चुनावों को टाल रही है। हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद में करोड़ों रुपयों के घोटाले हुए हैं। जिनकी जांच की जानी चाहिए और इनमें रत सफेदपोशों को भी जेल भेजा जाना चाहिए। यदि भाजपा ऐसा नहीं करती है तो हम कांग्रेस की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाने का काम करेंगे। हुड्डा ने मौजूद लोगों से कहा कि प्रदेश में सीएम मनोहर लाल स्वयं संवाद कर रहे हैं और अपनी बात रखने वाले महिला, पुरुषों को बेइज्जत किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में डबल इंजन की भ्रष्ट सरकार चल रही है जिससे जनता बड़ी तंग है और जल्द ही परिवर्तन के लिए तैयार है। इससे पहले यहां पहुंचने पर एडवोकेट राजेश खटाना ने दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का साथियों सहित जोरदार स्वागत किया। हुड्डा ने भी खटाना की पीठ थपथपाई और जनसेवा में लगे रहने की बात कही। तत्पश्चात आए हुए सभी लोगों का आभार जताते हुए एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आने से हमारा मनोबल और बढ़ा है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में लोगों ने आपस में लाखों रुपए एकत्रित करके रोड नंबर -37 की सड़क बनाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x