Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : श्री आदर्श रामलीला के रंगमंच पर लक्ष्मण शक्ति की लीला ला मंचन किया गया

 

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: गत दिवस वीरवार रात्रि 9 बजे स्थानीय सब्जीमण्डी के नजदीक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के भव्य रंगमंच पर लक्ष्मण शक्ति तथा सुलोचना महल के बहुत ही सुन्दर दृश्य दिखाए गए । इसके मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार यादव बैरावास ( पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति ) थे जिन्होंने 11000 रू. रामलीला में देने की घोषणा की । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रमेश कुमार एस.एच.ओ.भी रामलीला में पहुंचे तथा प्रौफैसर हरीसिंह जी के द्वारा मंच संचालन बहुत ही लाजवाब तरीके से किया गया । लीला मंचन के दौरान लंका पर आक्रमण करने से पहले रामादल की ओर से युवराज अंगद को दूत बनाकर रावण दरबार में भेजा जाता है परन्तु अभिमानी रावण फिर भी नहीं मानता है और युद्ध की चुनौती को स्वीकार कर लेता है । रावण की पुत्रवधू सुलोचना तिलक लगाकर अपने पति मेघनाथ को युद्ध में जाने के लिए विदा करती है तथा लक्ष्मण और मेघनाथ की सेना में भयंकर युद्ध होता है । युद्धभूमि में मेघनाथ के द्वारा ब्रह्मशक्ति के प्रयोग से लक्ष्मण को मूर्छा आ जाती है । श्री राम जी को व्याकुल देखकर हनुमान जी संजीवनी बूटी सहित द्रौणगिरी पर्वत को उठा कर लाते हैं और लक्ष्मण के प्राण बच जाते हैं । रावण के अभिनय में मंगेजसिंह खन्ना, मेघनाथ- अमरसिंह सोनी,सुलोचना- राकेश डांसर , राम – सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण – अमित सोनी, हनुमान – गोविन्द राम सैनी तथा सुखेन वैद्य- भगवानसिंह सैनी बने हुए थे । सभी कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से खूब तालियां बटोरीं । इस अवसर पर रामलीला प्रधान सुरेन्द्र बंटी, जोगेन्द्र सेठ, रामसिंह यादव, लक्ष्मी नारायण सैनी, गगन सैनी, धीरेश यादव, राजेन्द्र शर्मा, मोई गूर्जर, दीपक सिंगला सहित रामलीला के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

Related posts

पूर्व CM हुड्डा व उनके बेटे के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज

Ajit Sinha

कांग्रेस ने कहा, एक 13 साल की बच्ची का गैंग रेप अपने आप मे दिल दहलाने वाली घटना है, मोदी जी, योगी जी खामोश क्यों हैं- देखें वीडियो

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : अगर हम बेटी नहीं बचाएंगे तो बहूँ कहा से लाएंगे,विजय सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x