Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड में प्याऊ के दुश्मनों ने पानी से भरे 20 मटकों को पत्थरों से तोडा, लाला जी को सुने इस वीडियो में



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 15000 रुपए के प्रत्येक महीने में आरओ का पानी मटके में भरवा कर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर -5 के निकट सड़क किनारे प्याऊ लगा कर इस भीषण गर्मी के मौषम में वह जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में पानी देते हैं पीने वालों को ,पर इस प्याऊ के दुश्मन ने बीते दिनों पानी वाले सभी मटकों को चोरी छिपे पत्थरों से मार- मार कर तोड़ दिया। ये तोड़फोड़ बीते दिनों प्रात करीब 6 सुबह की गई । ये प्याऊ बीते लगभग 4 महीनों से लगातार चल रही हैं , ये तब तक चलती रहेगी, जब तक गर्मी रहेगी।

लाला जी जींद वाले कहते हैं कि वह तो किसी के प्लाट पर प्याऊ नहीं लगाई हुई हैं, बल्कि रोड के किनारे सड़क पर लगाईं हुई हैं,ये स्थान ग्रीन फील्ड कॉलोनी ,गेट नंबर-5 के पास हैं। वह लोग यहां से गुजरने वाले और यहां के मजदूरों को आरओ का पानी बोतलों में भर कर मुफ्त में देते हैं,और उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाता हैं, साथ में भंडारे करके आमजनों को प्रसाद के तौर पर खाना खिलाते हैं,और ये खाना अपने घर पर बनवाते हैं। इस कॉलोनी में एक ऐसा शख्स हैं जिससे ये सब अच्छा नहीं लगा, और उसने बिजली के खम्बें और नीम के पेड़ के निचे रखे लगभग 20 मटकों को पत्थरों से मार मार कर पूर्ण रूप से तोड़ दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि ये सब वह अरावली गौ -सेवा समिति के सहयोग से कर रहे हैं, और आगे भी ये सेवा वह लोग करते रहेंगे।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों का फैलता जाल, निगम के तोड़फोड़ विभाग का नाम बदल, अब जोड़तोड़ विभाग रख देना चाहिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एसएसबी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे पर किया कार्यक्रम का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सेक्टर -91 के निकट दुर्गा बिल्डर में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई -धवस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x