Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

केजरीवाल सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने घोषित किए 10वीं-12वीं के अपने पहले बोर्ड नतीजे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली;केजरीवाल सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के अपने पहले साल के रिजल्ट की घोषणा की।शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी.डीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. 10वीं का रिजल्ट 99.49% और 12वीं का रिजल्ट 99.25% रहा। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक नए प्रयोग के साथ दिल्ली सरकार ने अपने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में डीबीएसई के तहत पढ़ाई शुरू कराई, दुनिया के नामी आईबी बोर्ड के साथ मिलकर उनका सिलेबस तैयार कराया। आज दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड के ये बेहतरीन नतीजे ये साबित करते हैं कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं। सभी बच्चों के साथ दिल्ली की टीम एजुकेशन को बहुत-बहुत बधाई। बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा देने के साथ हमें उन्हें एक कामयाब इंसान बनाना है।

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा दिन है। आज दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन अपना पहला 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर रही है। ये देश की शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने का दिन है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में शिक्षा एक बहुत बड़ा योगदान करती है। उन्होंने कहा कि आज जितने भी विकसित देश है उन्होंने पिछले 50-100 सालों से अपने देश के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया करवाई है चाहे वो अमीर परिवार से आते हो या गरीब परिवार से आते हो। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से एक समर्थ और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में दिल्ली में पिछले 8 सालों से अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार ने बहुत काम किया है| दिल्ली सरकार ने हर साल अपने बजट का लगभग 25% शिक्षा को दिया गया है। इसकी वजह से स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचर्स ट्रेनिंग, टेक्स्टबुक इत्यादि में बड़ा परिवर्तन आया है| इसका नतीजा है की पिछले 3 साल में लाखों बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है।

Related posts

कोंग्रेसियों ने आज नौ साल की बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार पर बोला हमला -देखे वीडियो

Ajit Sinha

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने करवाया था गुरदासपुर शहर के बाहर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

एसआईआर में आधार कार्ड को पहचान के दस्तावेज के रूप में शामिल करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश जनता की जीत-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x