Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विशेष अभियान चला कर गलत में दिशा चलाने वाले 79 स्कूल बसों के चालान काट कर लगाया जुर्माना ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में आज जिले भर में रोंग लेन व रोग साइड में गाड़ी चलाने स्कूल बसों के चालान काटे गए हैं। आज कुल 79 स्कूल बसों के चालान काट कर उन पर जुर्माना लगाया गया हैं। रोग साइड वाहनों को चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए थे। पुलिस अधिकारी की माने तो रोग साइड व रोग लेन में गाड़ी चलाना किसी भी सूरत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कैपेसिटी से अधिक सवारी बैठाने वाले स्कूल बस,ऑटो चालकों, अंडरएज ऑटो चालकों व अन्य वाहन चालकों के रॉन्ग साइड व रॉन्ग लेन का चालान काटकर उन्हें आर्थिक धन से दंडित किया है। डीसीपी ट्रैफिक के दिशा निर्देश व एसीपी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गलत लाइन में वाहन चलाने वाले 686 वाहन चालकों के चालान काटे जुर्माना लगाया है। जिसमें स्कूल बस चालकों के 79 चालान काटे गए। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिस कर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाइन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने तथा अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर व लाईट चेक किए गए हैं ताकि दुर्घटना के प्रति सचेत रहा जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पत्थर व रेत की ऐसी खानों या ब्लॉक्स को पट्टे पर देने की तैयारी कर ली है-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाला निकला विनोद शर्मा का कातिल-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस परिवार के 6 सदस्य सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x