Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाप ने ही की थी बेटे कपिल की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा, बाप, बेटा और उसका साथी अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर इलाके में स्थित दूरराई गांव में हत्या के आरोपी कपिल की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है, हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कपिल के पिता रुकन, भाई रोबिन और उसके साथी हर्ष उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध फ्री दो तमंचा और वारदात  में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार  बरामद की है। 

कपिल बचपन से ही अपने ननिहाल दुरियाई गांव में रहता था। रविवार सुबह वह नाना विजय पाल के बराबर वाली चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उस पर चाकुओं से भी हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के बाद भाग रहे आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कपिल के पिता रुकन सिंह को अरेस्ट कर लिया है, जबकि भाई रोबिन और उसका साथी हर्ष उर्फ भोला भी हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक क्लेश और संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि कपिल मार्च महीने  में ही 10 साल बाद जेल से छूट कर आया था। वर्ष 2012 में उसने अपने चचेरे भाई निशांत की हत्या कर दी थी। हत्या का कारण उससे प्रतिस्पर्धा बताया जा रहा है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि कपिल चचेरे भाई को किसी बहाने से साथ ले गया था और उसकी हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। कपिल की मां और चाची दोनों बहन हैं। कपिल ने जब चचेरे भाई की हत्या की थी तो उसके पिता रुकन सिंह ने ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसको लेकर पारिवारिक क्लेश था,  वह संपत्ति में भी हिस्सा मांग रहा था।  कपिल का पिता-भाई के साथ विवाद शुरू हो गया था। वह संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। रुकन को डर था वह उनकी हत्या भी कर सकता था।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने पुनः चलाया आप्रेशन आक्रमण: पुलिसकर्मियों की 1374 टीमों ने की रेड, 451 मुकदमा दर्ज, 743 आरोपी दबोचे।

Ajit Sinha

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ने एक सब इंस्पेक्टर को दो लाख, दूसरे सब इंस्पेक्टर को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं

Ajit Sinha

स्कूल बस और कैंटर के बीच हुए एक्सीडेंट में दो बच्चों को लगी चोट और ड्राइवर गंभीर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x