Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एक डॉक्टर ने अपने दुश्मन के बाइक में चरस रख कर उसे झूठे केस में फंसने के आरोप में अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रंजिशन मोटर साइकिल में चरस रख कर निर्दोष शख्स को एक झूठे केस में फंसने के मामले में क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल की टीम ने आज एक डॉक्टर को अरेस्ट किया हैं। रंजिश का कारण ये हैं कि इसके क्लिनिक पर एक महिला काम करती थी जो हेमचंद के साथ भगवती जागरण में गाना गाने जाया करती थी, जो आरोपित डॉक्टर सतबीर उर्फ़ विजय को पसंद नहीं था, जब वह उसे उसके साथ जाने से मना किया तो वह महिला उसके यहां से नौकरी छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर सतबीर उर्फ़ विजय को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सतबीर उर्फ विनय है जो पेशे से डॉक्टर है और मोहना रोड बल्लभगढ़ में अपना क्लीनिक चलाता है। आरोपित ने किसी रंजिश के चलते एक निर्दोष व्यक्ति की मोटर साइकिल में सुल्फा(चरस) रखकर पुलिस को गलत सूचना दी जिसके आधार पर पुलिस ने हेमचंद को काबू किया था जिसके मोटरसाइकिल में 72 ग्राम चरस बरामद की गई। हेमचंद से जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि उसने अपने जीवन में कभी भी तंबाकू सुल्फा या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया। उसने बताया कि आरोपित  सतबीर उर्फ विनय उसके साथ रंजिश रखता है जिसके चलते उसने मुझे फसाने के लिए यह चरस मेरी मोटरसाइकिल में रखी है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपित  सतबीर ने हेमचंद के बारे में झूठी सूचना दी थी। दरअसल मामला यह है कि आरोपित का अपना क्लीनिक है और उसके पास एक महिला काम करती थी जो हेमचंद के साथ जागरण में गाना बजाना गाने के लिए जाती थी जो आरोपित  सतबीर को पसंद नहीं था। इसी के चलते डॉक्टर का महिला के साथ झगड़ा हुआ और वह क्लीनिक छोड़कर चली गई। क्लीनिक छोड़कर जाने के बाद डॉक्टर से काम संभाला नहीं जा रहा था इसलिए वह हेमचंद के साथ रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते आरोपित ने एक जीपीएस डिवाइस हेमचंद के मोटरसाइकिल में लगा दी और ऐप के माध्यम से उसके ट्रैकिंग करने लगा जिससे उसको हेमचंद्र के मोटरसाइकिल के लोकेशन लगातार पता चल रही थी। उसने पलवल से चरस लाकर हेमचंद की मोटरसाइकिल में रख दी। आरोपितने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके पश्चात पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी सतबीर के खिलाफ झूठी सूचना देकर निर्दोष व्यक्ति को फसाने की धाराओं के तहत सेक्टर- 8 थाने में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित  के कब्जे से जीपीएस डिवाइस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

आई और भी अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 6 केस रह गए, 40 मरीज हुए ठीक: डा. रामभगत

Ajit Sinha

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं, फरीदाबाद सीट से ललित नागर उम्मीदवार होंगें, लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक ओयो होटल के किराए के कमरे में एक प्रेमी युगल ने जहर पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x