Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या तथा बचाव करने आए दो लड़कों को घायल करने वाले 4 आरोपित अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -12 स्थित एल्डिको मॉल के निकट पीट पीट कर एक शख्स की हत्या कर दी, बीच बचाव में आए दो अन्य लोगों को भी मार पीट कर घायल कर दिया, और वारदात वाले स्थान से फरार हो गए। ये सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात की हैं। इस मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज बीपीटीपी इलाके से चार आरोपितों को अरेस्ट किए हैं। ये सनसनी खेज खुलासा आज एसीपी सेंट्रल सत्यपाल सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।   
 
एसीपी सेंट्रल सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए  बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों के नाम पप्पू, शिव, राजू, और बाबूलाल है जो एल्डिको मॉल के पास बनी झुग्गियों के रहने वाले हैं। आज सेंट्रल थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित पप्पू, शिव, राजू, बाबूलाल, राममेहर उसके अन्य साथियों का एल्डिको मॉल के पास बनी झुग्गियों में साहिल, शाहिद और अरमान से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें साहिल को डंडे से चोट मारी थी। शाहिद और अरमान बीच बचाव के लिए आए परंतु आरोपितों  ने उन्हें भी चोट पहुंचाई। झगड़े के पश्चात आरोपित  मौके से फरार हो गए और पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपितों  के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों  की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए मामले में इस मामले में लिप्त  4 आरोपितों  को बीपीटीपी एरिया से अरेस्ट  कर लिया। आरोपितों  से मामले में पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के पश्चात आरोपितों  के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

आई और भी अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 6 केस रह गए, 40 मरीज हुए ठीक: डा. रामभगत

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश,7 लक्जरी कारें, 3 बाइक और मास्टर चाबी बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की से दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर 80000 रूपए ऐंठने वाले एक आरोपित को महिला थाना एनआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x