Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मानव रचना ने सातवां निशुल्क कृत्रिम दांत वितरण कार्यक्रम आयोजित, 45 वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग और डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से सातवें मुफ्त कृत्रिम दंत वितरण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला के मानवीय मिशन को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किए गए इस शिविर में 45 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम दंत और उनके रख रखाव की किट प्रदान की गई। साथ ही शिविर में दंत चिकित्सकों ने दांतों की सही देखभाल को लेकर जरूरी परामर्श भी दिए। 

इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षक श्रीमति सत्या भल्ला ने कहा कि संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला हमेशा दूसरों की सेवा और सामाजिक उत्थान पर भरोसा करते थे। उन्हीं की दूरगामी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कल्याण की दिशा में इस तरह के कार्य़क्रम कराए जाते हैं और ये मिशन आगे भी जारी रखेंगे। इस दौरान एमआरईआई के डायरेक्टर जनरल डॉ. एनसी वाधवा,  एमआरआईआईआरएस के वाइस चांसलर डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमआरयू वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आईके भट, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह, पीजी स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. पुनीत बत्रा, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के एचओडी डॉ. पंकज धवन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

आप की दिल्ली में हैट्रिक, फरीदाबाद में बंटे लड्डू,दिल्ली की जनता ने विकास को वोट दिया : धर्मबीर भडाना

Ajit Sinha

साइबर ठगी के शिकार होने पर, बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से तुरंत 155260 पर  करें कॉल, पैसा वापिस खाते में आएगा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन’ का कार्यक्रम किया जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x