Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पत्रकार अजीत सिन्हा द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में ढाई हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पत्रकार अजीत सिन्हा के द्वारा नवरात्रों में माता वैष्णों देवी के नाम से हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें तक़रीबन ढाई हजार से अधिक भक्तों  ने माता वैष्णों देवी के नाम का प्रसाद ग्रहण किया। वितरित किए गए भंडारे में प्रसाद के तौर पर पूरी, आलू की सब्जी, काला चना,सूची का हलवा था।

  आयोजक अजीत सिन्हा का कहना हैं कि वह पिछलें 18 -19 सालों से माता वैष्णों देवी के नाम से लगातार भंडारा कराते आ रहे हैं और  इस भंडारे में उनके कुछ ऐसे साथी हैं जोकि दिल से उनका साथ पिछलें कई सालों से देते आ रहे हैं जिनकें सहयोग से इतने बड़े भंडारे को करातें आ रहे हैं। उनका कहना हैं कि बुधवार को किए गए भंडारे में माता वैष्णों देवी का प्रसाद तक़रीबन  ढाई हजार लोगों ने ग्रहण किया। इस भंडारे में विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर, समाजसेवी विनोद गोयल ( कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई ), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ,  पूर्व  पार्षद राजेश तंवर, समाजसेवी विनोद भाटी, पत्रकार दीपक गौतम, सचिन गौड़, देवेंद्र कौशिक, राजेंद्र दहिया, खेमचंद गर्ग,  ग्रीन फील्ड कॉलोनी से अभिषेक सिन्हा, आरडब्लूए सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के प्रधान सरदार जगजीत सिंह के अलावा कई अधिकारीगण शामिल हुए।
    

Related posts

विधानसभा में जोर-शोर से उठाएंगे तिगांव क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा : ललित नागर

Ajit Sinha

हरियाणा: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियान्वयन को एक यज्ञ समझकर आहुति डालें-शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 20 डीएसपी और एसीपी के किए तबादले ,प्रीतपाल होंगें गुरुग्राम में एसीपी क्राइम, लिस्ट पढ़े,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x