Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: जिला पुलिस प्रशासन ने भोंडसी जेल में औचक सर्च अभियान चलाया, जेल में सभी बंदियों की पुलिस तलाशी ली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: रविवार को पुलिस प्रशासन ने भोंडसी जेल में औचक सर्च अभियान चलाया, इस  दौरान जेल में सभी बंदियों की पुलिस तलाशी ली, पर पुलिस को जेल से किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित व आपत्तिजनक सामग्री जैसे नशीली दवाएं,मोबाइल फोन्स, सिम कार्ड, बैटरी,चार्जर नही मिले। इस  तलाशी अभियान में पुलिस उपायुक्त व जेल अधीक्षक के अतिरिक्त गुरुग्राम पुलिस के 3 सहायक पुलिस आयुक्त, 3 निरीक्षक/थाना प्रबंधक, 3 अपराध शाखा प्रभारी, 87 पुलिसकर्मी व जेल स्टाफ के कर्मचारी भी शामिल थे।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक रविवार को जिला जेल भोंडसी, गुरुग्राम में सिद्धांत जैन,आईपीएस  , पुलिस उपायुक्त दक्षिण, गुरुग्राम के नेतृत्व में जेल में औचक सर्च अभियान चलाया। इस अवसर पर हरिन्द्र सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट जेल,भोंडसी भी साथ रहे। सर्च अभियान के दौरान प्रतिबंधित व आपत्तिजनक वस्तुओं की चेकिंग के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस व जिला जेल भोंडसी के कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। उनका कहना हैं कि इस तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर व जेल में बंद सभी बंदियों/कैदियों की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान जेल परिसर में कोई भी प्रतिबंधित /आपत्तिजनक सामग्री जैसे नशीली दवाएं,मोबाइल फोन्स,सिम कार्ड, बैटरी,चार्जर नही मिले। पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि कैदियों को खाना खाने के लिए जो चम्मच आदि दी जाती है उसे नुकीले औजार के रूप में परिवर्तित करके आपसी झगड़े में प्रयोग किया जा सकता है। अतः समय-समय पर इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पर विशेष निगरानी रखें तथा पाए जाने पर उन्हें तुरंत हटाया जाए।उनका कहना हैं कि इस तलाशी अभियान में पुलिस उपायुक्त व जेल अधीक्षक के अतिरिक्त गुरुग्राम पुलिस के 3 सहायक पुलिस आयुक्त, 3 निरीक्षक/थाना प्रबंधक, 3 अपराध शाखा प्रभारी, 87 पुलिसकर्मी व जेल स्टाफ के कर्मचारी भी शामिल थे।

Related posts

गुरुग्राम में जौ उत्पादक दिवस” के चौथे संस्करण पर आयोजित किसान मीट को कृषि मंत्री ने किया संबोधित

Ajit Sinha

आयोजित विदाई पार्टी में रमेश चंद नायक व उनकी पत्नी स्नेहलता नायक ने केक काटकर अपनी खुशी जताई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस परिवार के 12 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x