Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्म दिन उत्सव से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, लोगों में चर्चा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज अपने जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया। इस उत्सव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान विपुल गोयल को प्रात 8 बजे से ही जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। और विपुल गोयल सभी को गले लगा कर उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया और धन्यवाद किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अब 52 साल के हो गए। ये जन्मदिन उत्सव आज सेक्टर -15 स्थित कम्युनिटी सेंटर, फरीदाबाद में आयोजित की गई। इस जन्मदिन उत्सव ने फरीदाबाद के राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच में खलबली पैदा कर दी हैं, और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गई, अब शहर में जितने जुबान उतने ही तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं।

आमजनों के बीच बहस के दौरान कोई कहता हैं कि वर्ष-2024 में होने वाले चुनाव में लोकसभा का चुनाव विपुल गोयल लड़ेगा, कोई कहता हैं कि एमएलए का चुनाव लड़ेगा। ये बोल -बोल कर, ख़ुशी होकर हंसते हुए नजर आए। आज सबसे पहले मंदिर में विपुल गोयल ने हवन का आयोजन किया गया, इसके बाद पौधा रोपण किया, और हजारों महिलाओं को उपहार के तौर पर विपुल गोयल ने अपने हाथों से साड़ियां वितरित किए। इसके बाद विशाल भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया।

विपुल गोयल ने आज पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोक तांत्रिक पार्टी हैं और पार्टी ही चुनाव लड़वाती हैं, चाहे वो लोकसभा चुनाव हो, चाहे वो विधानसभा का चुनाव हो, पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह अवश्य लोकसभा चुनाव लड़ लेंगें। इस मौके पर पृथला से विधायक नयनपाल रावत, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा, तिगांव से विधायक राजेश नागर के अलावा सैकड़ो की संख्या में सरपंच, पूर्व सरपंच, पार्षद, जिला पार्षदों के अलावा चर्चित उद्योग जगत की हस्तियाँ, धार्मिक व सामाजिक संगठन के साथ -साथ सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया ओर अपने नेता पूर्व मंत्री विपुल गोयल को बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: बडखल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरुकुल रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास पीएम मोदी ने किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक छठी क्लास की छात्रा ने अपने कलयुगी पिता पर छेडछाड करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया, आरोपी पिता गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत ने सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस प्रणाली को लेकर स्टेट एम्पावर्ड कमेटी के सदस्यों के साथ की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x