Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई को 5000 रुपये रिश्वत लेते किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भिवानी जिले के तोशाम थाने में तैनात एग्जम्पटी सहायक उप निरीक्षक (ईएएसआई) दयानंद को 5000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को हिसार जिले की तहसील हांसी के गांव भकलाना निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में उसे गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करते हुए आरोपी पुलिस अधिकारी को स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम ने आरोपी से 5000 रुपए बरामद किए। इस संबंध में आरोपी ईएएसआई के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

Related posts

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सीनियर ने अपने साथ काम करने वाली लड़की की प्रेमी का चाकू से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी-अरेस्ट

Ajit Sinha

भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x