Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आगजनी के ढाई घण्टे बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां को पहुंचना यह साबित करता है कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के खेड़ी पुल के समीप लगने वाले मंगल बाजार में हुई आगजनी पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने गहरा दुख जताया है और इस आगजनी में अपने जीवन भर की पूंजी गंवाने वाले पीड़ित दुकानदारों के लिए सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। श्री गौड़ ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित दुकानदारों से बातचीत करके उनका दुख बांटा और उन्हें आश्वस्त किया कि वह हर तरह से उनके साथ है और उनकी आवाज को उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे।

यहां जारी प्रेस बयान में सुमित गौड़ ने कहा कि इतनी बड़ी आगजनी की घटना हो जाती है, लेकिन भाजपा सरकार का न तो कोई मंत्री वहां पहुंचा और न ही विधायक, यहां तक कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी सुध नहीं ली। गौड़ ने कहा कि आगजनी की घटना के ढाई घण्टे बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां को पहुंचना यह साबित करता है कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि इस आगजनी से लोगों को आर्थिक रूप से चोट पहुंची है, हजारों परिवार का चूल्हा इन दुकानों से चलता था, जो अब बेरोजगार हो गए है इसलिए सरकार का दायित्व बनता है कि वह उन्हें आर्थिक मदद दें और उनकी हर तरह से सहायता के लिए आगे आएं।

Related posts

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी में पहली लॉ एंड टेक्नोलॉजी नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी संपत्तियों को बेचकर झूठी वाहवाही लूट रही है सरकार: नीरज शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x