Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अंबेडकर जयंती पर झांकी के रास्ते को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव,महिला समेत 5 घायल-5 अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली के इलाके में स्थित सीदीपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे झांकी के रास्ते को लेकर पर कुछ लोगों ने आपत्ति की और विवाद हो गया जिसके बाद पथराव होने लगा. पथराव में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों फ्लैग मार्च कर स्थिति को कंट्रोल में किया। पुलिस ने 3 युवकों गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग पर पुलिस की अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।  

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की झांकी पर किए जा रहे पथराव के यह दृश्य कोतवाली जारचा के सीदी पुर गांव का हैं। जहां पुलिस की मौजूदगी में झांकी निकाली जा रही थी।  एक गुट झांकी के रास्ते को लेकर आपत्ति की, जिसके बाद दो पक्षों में विवाद हो गया,  जो मारपीट और पथराव में बदल गया। पथराव के दौरान एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फ्लैग मार्च किया और स्थिति को कंट्रोल में किया। एडीसीपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ 147,148,336,323, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मोनू, रवि और पुनीत को गिरफ्तार किया गया है,  दो नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, घटना में घायल पाँच लोगों का इलाज अस्पताल चल रहा है।  वहां पर अभी शांति व्यवस्था कायम है। 

Related posts

धोखा देकर कनाडा जाने की कोशिश कर रहे नौ श्रीलंकाई नागरिकों और दो एजेंटों को कोर्ट ने दोषी ठहराया।

Ajit Sinha

जम्मू एवं कश्मीर के सुरनकोर्ट के जंगल में सेना -पुलिस की सांझा कार्रवाई के दौरान आतंकी ठिकानों का चला पता, किया नाकाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लापरवाही व खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के मामले में आरोपित रजत दलाल पुलिस के सम्मुख हुआ पेश-कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x