Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियो को विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर स्वयं विभाग वार मोनिटरिगं की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पर आई शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करें।डीसी विक्रम ने कहा कि सभी विभागों के उनके विभाग से सम्बंधित जिला अधिकारी सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम सहित अन्य प्राप्त हुई शिकायतों का गंभीरता के साथ निर्धारित समय पर निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सीपी ग्राम पोर्टल और एसएमजीटी के पेंडेंसी को तुरंत ऑनलाइन क्लियर करने के लिए भी कहा।

वहीं सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी/CM Window, CP GRAM और SMGT बारे नियमित रूप से डेली बेसिस पर निपटाया जाए। समय पर ऑनलाइन आई शिकायतों के निपटान न करने वाले विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जिसमें उन्होंने सीएम विंडो पर लम्बे समय से पड़ी शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में दिशानिर्देश भी विभाग वार सम्बंधित अधिकारी को दिए। डीसी विक्रम सिंह ने बैठक में क्रमवार सभी विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को ऑनलाइन लंबित सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी आवेदन पर आई शिकायतों का विवरण देने के लिए कहा। वहीं नगर निगम, स्मार्ट सिटी, राजस्व, टाऊन प्लानिंग, जिला विकास एवं पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, डीएफएसो, यूएलबी डिपार्टमेंट सहित एक एक करके विभागवार सभी विभागों की ऑनलाइन आई शिकायतों की समीक्षा भी की। जो अधिकारी शिकायतों का निपटान सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय पर नहीं कर पाते उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।समीक्षा बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, डीआरओ बिजेन्द्र राणा, डीडीपीओ राकेश मोर, एसीपी सत्यपाल यादव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश व जिला स्तर पर आईटी विभाग में नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

कोरोना महामारी के दौर में अपना कत्र्तव्य निभाने वाले सफाई कर्मियों को कांग्रेसी नेता ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी अपने कम्प्यूटर में atharv news पढ़ते हुए, बिल्डर रवि गुप्ता केस में दिए जांच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x