Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक शख्स की हत्या करके उसकी लाश को बैग में बंद दिया फेंक, उसके दाए हाथ पर “रचना” व टी -शर्ट पर लिखा हैं “अबे भाभी हैं तेरी”


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की सेक्टर -29 बाईपास के निकट एक बैग में एक शख्स की लाश मिली हैं, ये लाश लगभग 36 से 48  घंटे पुराना हैं, और मरने वाले शख्स की उम्र लगभग 30 से 35 साल हैं, इसकी लम्बाई लगभग 5 फुट -10 इंच, शरीर हष्ट पुट , रंग गोरा हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान एंव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया हैं। इस मामले में थाना सेक्टर-31 में हत्या व सबूत नष्ट करने व अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं, और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि बैग में लाश मिलने की सूचना आज लगभग दिन के 12 बजे मिली थी, इसके बाद थाना सेक्टर -31 के एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, इसके बाद डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा,डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ट, एसीपी सराय देवेंद्र यादव  भी मौके पर पहुँच गए। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी पहुंच कर जांच पड़ताल अपने अपने एंगल से शुरू कर दी। जांच के दौरान देखा गया हैं कि मृतक शख्स ने us polo लिखा टी- शर्ट पहन रखी हैं, और उस पर 3 नंबर लिखा हैं। इसके अंदर काले रंग की टी शर्ट हैं, जिस पर लिखा हैं “अबे ये भाभी हैं तेरी” और दाएं हाथ पर “रचना” लिखा हैं।  इसकी लम्बाई लगभग 5 फुट 9 -10 इंच, शरीर हष्ट पुष्ट , रंग गोरा हैं। उनका कहना हैं कि शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के टीम के द्वारा कराई जाएगी। पुलिस ने शव की फोटो आसपास के जिले की पुलिस को भेज दिया गया हैं पहचान के लिए। हालत से प्रतीत होता हैं कि इस शख्स की हत्या सोची समझी साजिश के तहत कहीं और की गई हैं , और उसके शव को बैग में बंद करके बाईपास, सेक्टर -29 के पास ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक गया हैं। ये भी लग रहा हैं किसी लड़की के प्यार के चक्कर में ये शख्स मारा गया हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही हैं।             

Related posts

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गाली -गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो गोली मार कर हत्या कर दी,ओयो होटल और डेयरी मालिक पकड़े गए।

Ajit Sinha

सब्जियों की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात भेजी जा रही थी करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x