Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पार्किंग में खड़ी होंडा सिटी कार और उसमें मौजूद शिह त्ज़ु नस्ल के पालतू डॉगी के साथ चुरा ले गए चोर, 20000 रूपए इनाम।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा में एक बड़ी हैरान करने वाली घटना घटित हुई है जिसमें अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई महिला की पार्किंग में खड़ी कार को चोरों ने उसमें मौजूद उसके पालतू डॉगी के साथ चुरा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसको तलाश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.उधर अपने पालतू डॉगी से बिछड़ने के बाद महिला उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश में जगह- जगह पोस्टर लगाकर लोगों से सहयोग मांग रहे है और कुत्ते को लौटाने वाले या जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है।

ये पोस्टर सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी निवासी भावना विजन ने अपने चोरी हो गये डॉगी ओरियो के बिछडने के बाद उसकी तलाश में जगह जगह लगा कर लोगों से उसकी तलाश सहयोग मांग रही है और कुत्ते को लौटाने वाले या जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है। भावना कहती है कि ओरियो एक शिह त्जू नस्ल का डॉगी है, जो की टॉय डॉग ब्रीड ग्रुप में शामिल है, ओरियो उनके परिवार का सदस्य था. वह बताती है कि 5 अप्रैल को अपने बेटे को सेक्टर-135 में श्री राम मिलेनियम स्कूल से लेने गई थी। गाड़ी स्कूल के बाहर से दिन दहाड़े कार चोरी हो गई। कार के अंदर कुत्ता बैठा हुआ था।

चोर उसे भी ले गए। भावना कहती है उन्होंने अपने कार और डॉगी को काफी तलाश करने का प्रयास किया जब वह नहीं मिला तो हताश हो कर कोतवाली एक्सप्रेस वे शिकायत दर्ज करा दी. लेकिन इस घटना से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये भी है की स्कूल में हजारों बच्चे पढ़ने आते है, वहां पर इस तरह की घटना होना, पुलिस और स्कूल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती है, तो अभिभावकों के लिए डर पैदा करने वाला है।

Related posts

फरीदाबाद:ईशानी ज्वैलर्स के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े हथियार सप्लायर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

कपडे खरीदने गए दो दोस्तों पर बीच बाजार में चाकू मार कर एक दोस्त सनसनीखेज हत्या और दूसरे दोस्त को घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x