Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जन सुविधा केंद्र में हथियारों के बल पर लूटा कैश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, पुलिस तलाश जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है, जी हैं एक जन सुविधा केंद्र में चार बदमाशों घुसकर केंद्र के संचालक से हथियारों के बल पर 30 हज़ार रूपए और मोबाइल फोन लूट कर आसानी से फरार हो जाते है. लेकिन सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, केंद्र के संचालक की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हथियारों के बल पर लूट का यह वीडियो चिपियाना गुर्जर गांव में स्थित आर्यन जन सेवा केंद्र का है और जिस व्यक्ति से लूट हुई है वह इस केंद्र का संचालक विपिन है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन अपने जन सेवा केंद्र पर बैठे हुए थे उसी समय कुछ लोग आते है और कुछ पूछताछ करते और उनमें से एक बदमाश काउण्टर के पीछे जाकर पिस्तौल लगा देता है और फिर रखे हुए 30 हज़ार लूटकर भाग जाते हैं.

विपिन उन के पीछे भागते हैं लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाता है. यह घटना एक अप्रैल की है और विपिन की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि शिकायत मिलते ही लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की घटना जन सुविधा केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: गांव ददसिया के निकट यमुना नदी के पास से एक लड़के की लाश मिली हैं, के शरीर पर चाकुओं के अनगिनित निशान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर में अकेली लड़की देखकर, जबरन बलात्कार कर डाला, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

वैगनऑर कार सहित जयपाल का अपहरण कर लूटने और विरोध करने पर हत्या करने के एक बीसी समेत दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x