Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

विजय बत्रा उर्फ़ तांत्रिक हत्या कांड में कौशल गैंग का 5000 रूपए के इनामी बदमाश महेश उर्फ़ सोनू अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:विजय बत्रा उर्फ़ तांत्रिक हत्या कांड में कौशल गैंग का 5000 रूपए के इनामी एक बदमाश को अपराध शाखा , सेक्टर -17 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इस प्रकरण में अब तक 18 आरोपितों को अरेस्ट किया जा चूका हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम महेश उर्फ़ सोनू , उम्र 30 वर्ष हैं। ये सनसनीखेज वारदात को 22 फ़रवरी 2019 को रात लगभग 11 सेक्टर-48, सोहना रोड स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन विला के सामने सर्विस रोड पर अंजाम दिया गया था।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 फ़रवरी -2019 को समय करीब 11 बजे रात में सैक्टर-48, सोहना रोङ पर स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन विला के सामने सर्विस रोङ पर अज्ञात बदमाशों द्वारा विजय बत्रा उर्फ तान्त्रिक नामक एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सम्बन्ध में थाना बादशाह पुर, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि इस मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम दिलाने वाले गैंगस्टर कौशल, हत्या करने वाले व रेकी करने वाले आरोपितों सहित कुल 17 आरोपितों को इस मुकदमा  में अरेस्ट करके जेल भेज दिया था। जिनके कब्जा वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व वाहन इत्यादि भी बरामद किए गए थे। 

उनका कहना हैं कि निरीक्षक नरेंद्र, प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की टीम ने इस हत्याकांड में गोली चलाने वाले आरोपित सतीश उर्फ पव्वा (पहले ही अरेस्ट  किया जा चुका है) के बाउंसर व वारदात के समय आरोपित सतीश के साथ उपस्थित *आरोपित महेश उर्फ सोनू, उम्र 30 वर्ष को कल रविवार को  काबू* करके मुकदमा में नियमा नुसार अरेस्ट किया गया। *आरोपित की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।* इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपितों  को अरेस्ट किया जा चुका है। आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज गुरुग्राम की धरती से युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, सवारी बैठाकर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 को लगी गोली।

Ajit Sinha

दिनदहाड़े डेढ़ से ढाई बजे के बीच सोसाइटी के 5 फ्लैटों में चोरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x