Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा से उसी के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने किया जबरन बलात्कार,केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : दिल्ली के एक केमिकल इंजीनिटरिंग के छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं पर पुलिस आरोपी छात्र को खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 323, 376, 377 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
पीड़िता ने दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि उसकी उम्र तक़रीबन 25 साल हैं और वह पंजाब के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग की पढाई कर रहीं हैं और उसी की क्लास में अनुज शर्मा नाम का लड़का पढ़ता हैं और वह भी केमिकल इंजीनियरिंग का छात्र हैं। इस वजह से दोनों का आपस में मिलना जुलना हो गया था।
उसका कहना हैं कि उसका पढाई का कॉलेज में तीसरा साल चल रहा हैं। उसने उसके  साथ सेक्टर -12  के टाउन पार्क में दिसंबर -2016 में  उसके साथ मारपीट की और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। सूत्र बतातें हैं कि आरोपी अनुज शर्मा ने इससे पहले भी कॉलेज की टूर पर जब  गई थी वहां पर भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दावा किया हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

एफएमडीए सीईओ सुधीर राजपाल ने फरीदाबाद शहर में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 3.35 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, नशीले पदार्थ व नगदी सीज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 ने आज रेलवे अधिकारी बन कर स्कार्पियों गाड़ियों को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x