Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व ड्रग कंट्रोलर विभाग की संयुक्त टीम ने भारत मेडिकल स्टोर की छापेमारी की कार्रवाई,सील-वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा, रेवाड़ी: मुख्यमत्री उड़न दस्ता व ड्रग कंट्रोलर विभाग की संयुक्त ने आज पिनगवां में स्थित भारत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली गोलियां बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान भारत मेडिकल स्टोर का संचालक इससे सम्बंधित को लाइसेंस पेश नहीं कर सका। मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारी ने मेडिकल को सील कर दिया , और आगे कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक सतेन्द्र कुमार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाडी व अमनदीप चौहान ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर नुहँ की संयुक्त टीम द्वारा भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर का संचालक जावेद निवासी गांव मुढैता थाना पिनगवां मेडिकल स्टोर स्वयं द्वारा चलाने का कोई लाइसेंस मौके पर पेश नहीं कर सका।

मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली गोलिया मिली। जिसमें ओनरेक्स सिरप 30 शीशी, प्रति शीशी 100 एम.एल,18 पत्ता जिसमें प्रत्येक में 10 गोलियां एल्प्रेक्स टेबलेट व 9 पत्ता जिसमें प्रति पत्ता 8 कैप्सूल रोक्सी बैल के मिले। उपरोक्त प्रतिबंधित दवाओं को अमनदीप चौहान ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर नुंह द्वारा सील करके कब्जे में लिया और मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया। अमनदीप चौहान ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर नुंह ने बताया कि आगामी कार्रवाई जारी हैं ,

Related posts

एक प्रेमी ने अपने पूर्व प्रेमिका की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें 200 से अधिक अश्लील वेबसाइड को बेच डाला।

Ajit Sinha

भिवानी:किसानों की दिक्कतों की सरकार को परवाह नहीं,ना वक्त पर मुआवज़ा ना फसल की पूरी कीमत: दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राहुल तेवतिया का भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होना गर्व व गौरव की बात : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x