Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली: लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शनिवार सुबह चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।  उन्होंने अधिकारीयों को काम की रफ़्तार को और बढाने के साथ-साथ यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए।  पीडब्ल्यूडी मंत्री कहा कि लोगों को लोगों को जाम से निजात दिलाना मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की प्राथमिकता है इसलिए वे स्वयं इस कार्य पर नजर बनाए हुए है.

उन्होंने कहा कि, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक से निजात मिले इसके लिए पीडब्ल्यूडी यहाँ दिन-रात युद्धस्तर पर काम कर रही है और 31 मार्च तक फ्लाईओवर के एक हिस्से के मेन्टेनेंस का कम पूरा हो जायेगा।  उन्होंने साझा किया कि, मुख्यमंत्री  के सुझाव पर यह निर्णय भी लिया गया है कि  फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान दो में से एक लेन ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा ताकि लोगों को जाम से न जूझना पडे.

Related posts

केंद्र ने एक करोड़ परिवारों और 50 हजार ग्राम पंचायतों को 2019 तक गरीबी से बाहर लाने के लिए मिशन अंत्‍योदय शुरू करने की घोषणा की

Ajit Sinha

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 13 प्रदेशों में कुल 18 प्रभारी -सह प्रभारी नियुक्त किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

दिल्लीवालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के क्रम में दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x