Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने वाला एक शख्स अरेस्ट , दूसरा फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:घर में बैठकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले एक शख्स को कोतवाली बादलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है. गिरफ्तार किए गए  आरोपित  के कब्जे से अलग-अलग डिनॉमिनेशन के 38,220 जाली नोट बरामद किए हैं और इन नोटों को छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, कागज, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।पुलिस की गिरफ्त में खडे अब्दुल रकीब को कोतवाली बादलपुर पुलिस ने एक इनपुट पर जीटी रोड, छपरौला स्थित साई होटल के पास अरेस्ट किया। 

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया पुलिस को सूचना मिली कुछ लोग नकली नोटों छापने का काम कर रहे है, सूचना के आधार थाना बादलपुर पुलिस ने अब्दुल रकीब को साई होटल के पास जीटी रोड छपरा से अरेस्ट  किया. जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान समय में दिल्ली के गाजीपुर में अपने साथी पंकज के साथ मिलकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहा था. पंकज मौके से फरार होने में सफल हो गया गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है उसे भी उसे अरेस्ट  किया जाएगा। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा बताया कि आरोपित के कब्जे से एचपी का कलर प्रिंटर, कागज,मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली नोट अलग-अलग डिनॉमिनेशन के जिनका कुल मूल्य 38220 पुलिस ने बरामद किए  है.  इस मामले में आरोपित  से पूछताछ कर रही है फरार चल रहे दूसरे आरोपित  की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस की टीमें लगी हुई है। 

Related posts

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने तुरंत प्रभाव से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़: झांसा देकर विदेशियों से करते थे ठगी, 32 अरेस्ट, 20 फरार।

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x