Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:व्यापारी से 10 लाख रूपए और प्रति महीने 20 रूपए की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेंट्रल की टीम ने आज व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी व 20 हजार रुपए प्रति महीने  की मांगने वाले तीन आरोपितों को मात्र 24 घंटे में ही अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है,अरेस्ट किए गए तीनों आरोपितों के नाम विशाल, हिमांशु तथा नवीन है, इनके खिलाफ मुजेसर थाने में भारतीय दंड संहिता की  संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्जहैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित विशाल झज्जर के डीघल तथा  हिमांशु व नवीन रोहतक जिले के रहने वाले हैं। तीनों आरोपित  दिल्ली की कैपिटल ग्रीन सोसाइटी में किराए के मकान पर रहते हैं और फाइनेंस का काम करते हैं।

गत 15 मार्च को मुजेसर थाने में रंगदारी व षड्यंत्र की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित राहुल ने बताया कि आरोपित हिमांशु तथा नवीन गोछी के जीवन नगर में उससे मिलने आए तथा उससे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी तथा 20 हजार रुपए प्रतिमाह देने के लिए कहा अन्यथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों  को मात्र 24 घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों  का व्यापारी के साथ काफी साल पहले पैसों का लेनदेन चलता था परंतु वर्ष 2020 में उनका लेन-देन खत्म हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित  बहुत ही शातिर किस्म के हैं जो फोन पर कोई धमकी नहीं देते बल्कि आमने-सामने मिलकर सामने वाली पार्टी पर दबाव बनाते हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात तीनों आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

बच्चों के बीच हुए झगड़े में फुटे बडों के सिर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला 2025 का हुआ शानदार आगाज -देखें वीडियो

Ajit Sinha

डिलाईट होटल के कमरा नंबर -145 में कपडा व्यापारी अतुल त्यागी ने अपने दोनों हाथों के नस काट कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x