Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर बुला कर शख्स ने किया दुष्कर्म,आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी की टीम ने आज एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात 3 महीने  पूर्व घटित हुई थी। आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अमन हैं जो फरीदाबाद का रहने वाला हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अमन है जो फरीदाबाद का रहने वाला है। लगभग 3 महीने पूर्व  15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मुलाकात आरोपित  के साथ एक जागरण में हुई थी जहां पर आरोपित ने इसके साथ बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की बातें आगे बढ़ने लगी और कुछ दिन पश्चात ही आरोपित ने नाबालिग लड़की को अपने घर पर बुला लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाने में की जिसके आधार पर आरोपित  के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत
मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। 

उनका कहना हैं कि मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल आरोपित  को अरेस्ट  कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की उम्र 21 वर्ष है और वह कोई काम धंधा नहीं करता तथा उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद में सीएम सैनी की उपस्थिति में जजपा के दर्जनभर नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट, मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और ड्रेनों की सफाई समयानुसार होगी-डीसी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार बनाएगी गुड़गांव से फरीदाबाद की मेट्रो लाइन, पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x