Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

गुरुग्राम में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर,बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह आप में हुए शामिल-: डॉ. सुशील गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम नगर निगम में इस बार झाड़ू चलेगी। पहली बार मेयर का चुनाव सीधा लड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी का मेयर गुरुग्राम में जीत दर्ज करेगा। आम आदमी पार्टी के पार्षद सभी 40 वार्डों से जीत दर्ज करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव इंचार्ज और राज्य सभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। उन्होंने मंगलवार को वार्ड 4,वार्ड 5, वार्ड 7, और वार्ड 18 और वार्ड 35 के पदाधिकारियों की बैठक ली। वार्ड 35 में कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सारिका वर्मा , वार्ड 18 का आयोजन सुशीला कटारिया और प्रियदर्शिनी सिंह, वार्ड 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच, वार्ड 4, 5 और 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच और कल्लू सिंह ने किया।

वहीं बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वार्ड की बैठकों में डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को मोहल्ला कमिटियों के गठन की जिम्मेदारी भी दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वह अब किसी भी हाल में बदलाव चाहती है, गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी सभी 40 वार्डों से और मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर गुरुग्राम को चमकाने का काम करेगी। निगम के भ्रष्टाचार से गुरुग्राम की सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की दुर्दशा बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत गुरुग्राम से होगी।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावों में देरी करके गुरुग्राम की जनता को त्रस्त कर दिया। वहीं 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम किया जायेगा। वहीं अबकी बार गुरुग्राम निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर होगा। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार एक सुनियोजित तरीके से चुनाव नहीं करवाना चाहती। गुरुग्राम नगर निगम में अफसरशाही चल रही है।

पिछले एक साल से निगम में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं है। जनता की सुनवाई चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं।  सफाई कर्मचारियों ने निगम के पे रोल को लेकर हड़ताल कर रखी है। अफसर ना तो निगम के सफाई कर्मियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की शिकायतों की तरफ ध्यान दे रहे हैं,उनका  यह भी कहना था कि गुरुग्राम सिटी आज सिर्फ नाम की ही मिलेनियम सिटी है, पूरे शहर की जनता असुविधाओं का सामना कर रही है।
 

Related posts

राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान सातवें प्रेस वार्ता में पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

जीएसटी 2.5 लाख रुपए रिश्वत केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी: जीएसटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार एसीबी के हत्थे चढ़े।

Ajit Sinha

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x