Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निकाय के दो अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के दिए आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्य में कोताही बरतने पर सख्त संज्ञान लेते हुए नगर निगम, सोनीपत में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता गौरव गुलिया तथा नगर पालिका, जुलाना के सचिव ललित गोयल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।मुख्यमंत्री आज यहां नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता उपस्थित थे।

मनोहर लाल नगर दर्शन पोर्टल पर शहरी निकायों से संबंधित नागरिकों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित भेजी गई मांगों और उन पर चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान विकास कार्यों के क्रियान्वयन में देरी तथा कुछ अनिमियतताएं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से करवाना सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों व कर्मचारियों के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक डी के बेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha

गर्मी-सर्दी के थपेड़ों से गरीबों के पशुओं को बचाएगा दुष्यंत का “आशियाना”- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

मौजूदा सरकार में किसान की सरसों से लेकर सब्जी, कर्मचारी से लेकर सरपंच सब पिट रहे हैं- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x