Athrav – Online News Portal
नोएडा

जगन्नाथ शोभायात्रा के दौरान ई रिक्शा में रखें आतिशबाजी में आग लगने से जोरदार धमाका, दो घायल, कैमरे में कैद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित NH-91 पर निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा के दौरान ई- रिक्शा में रखें आतिशबाजी में आग लगने से जोरदार धमाका हो गया जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. धमाके के दृश्य वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, आतिशबाजी की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद ये घटना कैद आतिशबाजी का सामान लेकर चल रहे ई-रिक्शा में चिंगारी गिरने से आतिशबाजी में हुए विस्फोट का दृश्य विचलित करने वाला है. जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने को वहां से भागने लगे। इस घटना में दो व्यक्ति सलमान (आतिश बाजी करने वाला) व पप्पू (आतिशबाजी रखे ई-रिक्शे का चालक) दोनों घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि ये हादसा उस समय हुआ जब दादरी कस्बे में पारंपरिक तरीके से जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल थे। ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ यह शोभायात्रा बड़े ही सौम्य ढंग से निकाली जा रही थी और इस यात्रा में आतिशबाजी भी हो रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। ई-रिक्शा में रखी हुई आतिशबाजी के सामान में आग लग गई और इसमें दो लोग झुलस गए। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x