Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है- प्रियंका गांधी को लाइव सुने इस वीडियो में

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा ने महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर उपस्थित सभी नेतागण, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और तमाम भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के डेलीगेट्स, आज हम सब यहां उपस्थित हैं और हमें ये पहचानने की जरूरत है कि हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। उस चुनौती का सामना हम कैसे करेंगे, इसी के लिए हम इकट्ठे हुए हैं और तीन दिनों से चर्चा चल रही है, इसके बारे में कुछ एक-दो अपनी बातें कहना चाहती हूं। खासतौर से उन कार्यकर्ताओं के लिए जो देश भर में हैं, लेकिन आज यहां उपस्थित नहीं है।

देखिए कांग्रेस का कार्यकर्ता कौन है– वो अनोखेलाल हैं, जो इस झण्‍डे को लेकर कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक चले। वो दिनेश है, जो आज दिख नहीं रहा है, जो इसी तरह से देश के ध्‍वज को लेकर नंगे पांव चला। कल किसी ने नसीब पठान जी का नाम लिया, उत्तर प्रदेश के एक नेता थे, आजीवन कांग्रेस के प्रति उन्‍होंने निष्‍ठा दिखाई,

Related posts

पीएस कालका जी ने चार कैफे और हुक्का बार में छापामारी करके 29 लोगों को अरेस्ट किया हैं, 4 हुक्का बार के मालिक शामिल।

Ajit Sinha

ईसा मसीह ने अपनी जिंदगी का हर क्षण गरीब, बीमार और पिछड़े लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

कांग्रेस: जनता की आवाज उठाएंगे, तो सरकार मुँह दिखाने के लायक नहीं रहेगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x