Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने आज फिर 29 इकाइयों को किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज भी नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत 29 इकाईयों को सील किया गया जिसकें अर्न्तगत एनआईटी जोन-1 में 13 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 48 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, एनआईटी जोन-3 में 10 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 10.41 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ़ जोन- 2 में 06 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 3.27 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कारवाई नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जाने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराए । अतः निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिए सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरंत करें।

निगमायुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की सीलिंग की कार्रवाई  चलती रहेगी। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2023 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्रवाई  सुनिश्चित करे।

Related posts

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को दो कर्मचारियों को गाली -गलौज देना पड़ा मंहगा, कामकाज ठप्प।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x