Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चौकीदार के माध्यम से 1000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला सिरसा में चौकीदार के माध्यम से 1000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी व चैकीदार को अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि बडागुढा व बीरुवाला में तैनात पटवारी रणधीर सिंह ने बीरुवाला गुढा गांव निवासी शिकायतकर्ता से उसकी 14 कनाल कृषि भूमि की म्यूटेशन करने की एवज में 1000 रिश्वत की मांग की। आरोपी ने रिश्वत की राशि वीरू वाला गुडा गांव के चौकीदार के माध्यम से ली।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर इस संबंध में शिकायत दी। आरोप था कि गांव का पटवारी रणधीर सिंह जमीन की म्यूटेशन के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड कर चौकीदार कुलदीप सिंह को काबू कर लिया। चौकीदार से 1000 रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई। बाद में मुख्य आरोपी रणधीर सिंह, पटवारी को भी अरेस्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे के जांच की जा रही है।

Related posts

बिहार के सीएम नितीश कुमार आज फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  आत्म हत्या केस की सिफारिश सीबीआई को करेगी 

Ajit Sinha

ई-रिक्शा चालक हरियाणा पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर बनकर होटल के रिसेप्शन पर रौब झाड़ रहा था- पकड़ा गया

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने ‘जन सहायक-आपका सहायक’ मोबाइल ऐप किया लॉन्च- खबर जरूर पढ़े, फायदे जाने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x