Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था और मंत्रिमंडल का हर मंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री मानता था-अमित शाह


नई दिल्ली / अजीत सिन्हा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज रविवार को अपने महाराष्ट्र प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय, कोल्हापुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इसमें 12 विधान सभाओं से भाजपा के बूथ और शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता आये थे। साथ ही, कोल्हापुर और आसपास के संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के सांसद, विधायक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल,राज्य सभा सांसद धनंजय महादिक, कोल्हा पुर से भाजपा सांसद संजय मांडलिक, पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी भी उपस्थित थे।

शाह ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती है। उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का आगाज किया था। आज का दिन अत्यंत ही शुभ दिन है। आज सुबह पुणे के पास अंबेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज जी के इतिहास को दर्शाने वाले शिवसृष्टि पार्क के पहले चरण का लोकार्पण हुआ है। बाबासाहेब पुरंदरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रामाणिक इतिहास का प्रसार कर एक महान कार्य किया था। उनके अनुसंधान के आधार पर छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की सभी यादों को समाहित करते हुए यह प्रेरणादायी स्थल बनाया गया है। आप सब जब भी पुणे जाएँ तो इस जगह जरूर जाएँ। मैंने आज माँ अंबाबाई का आशीर्वाद भी लिया है।

जब-जब मैंने माँ का आशीर्वाद लिया है, भाजपा को यश मिला है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मैं 2024 में भाजपा के संपूर्ण विजय अभियान के लक्ष्य के साथ आज यहाँ आया हूँ। 2024 का चुनाव भाजपा- शिव सेना साथ में मिल कर लड़ेगी और हमारे सामने सभी बचे-खुचे लोग सब इकट्ठे होकर लड़ेंगे। 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, यह भाजपा की फिर से दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि आने वाले चुनाव में भाजपा की विजय महान भारत और समृद्ध भारत की रचना का चुनाव है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, सुरक्षा, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत की है, इसलिए हमारे खिलाफ सभी लोग इकट्ठे आने वाले हैं लेकिन मैं किंचित भी इससे चिंतित नहीं हूँ क्योंकि जिस पार्टी के पास आप जैसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की टीम हो, उसे कोई पराजित नहीं कर सकता। परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले अथक परिश्रमी कार्यकर्ताओं की श्रृंखला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा निर्णायक नेतृत्व – ये मणिकांचन योग किसी और पार्टी के पास नहीं है। हम लोक संपर्क और लोक संग्रह के सूत्र पर काम करने वाले लोग हैं। हम जन-जन के कल्याण के लिए काम करने वाले लोग हैं। इसलिए जहाँ एक बार जनता हम पर विश्वास व्यक्त करती है तो बार-बार जनता हमें ही चुनती है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के कालखंड के कारण पूरे देश में निराशा और हताशा का माहौल फ़ैल गया था। उस दौरान कांग्रेस की यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था और मंत्रिमंडल का हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा दोनों खतरे में थी और अर्थव्यस्था के सारे मानदंड नीचे की ओर जा रहे थे। पूर्वोत्तर अलगाववाद की आग में झुलस रहा था, वहां ध्वजवंदन करना भी दुश्वार हो गया था, नक्सल प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद हो गए थे, जम्मू-कश्मीर में आये दिन आतंकी हमले हो रहे थे, वहां सारे उद्योग-धंधे बंद हो गए थे। देश में अराजकता और अव्यवस्था चरम पर थी। दुनिया में भारत का सम्मान भी दाव पर लग गया था। ऐसी स्थिति में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी में अपना विश्वास देखा और भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देते हुए नरेन्द्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद पर विराजमान किया। इसके बाद से देश ने हर क्षेत्र में परिवर्तन की एक नई कहानी देखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पॉलिसी पैरालिसिस ख़त्म हुआ और निर्णायक नेतृत्व का अभ्युदय हुआ।

Related posts

चंडीगढ़: जबरन वसूली के केस में नामजद है बीजेपी समालखा उम्मीदवार- डॉ. सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

भालू का नदी में मछली पकड़ने का तरीका देखने के लिए इस वायरल वीडियो को अवश्य देखें-लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।

Ajit Sinha

बेटी और बहु के साथ गलत हरकत करता था, इसलिए मां – बेटे ने मिलकर पिता की हत्या की, टुकड़े -टुकड़े कर फेंक दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x