Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के काम में हो रही देरी से सीएम अरविंद केजरीवाल नाराज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज जल-वृद्धि योजना और घरेलू जल कनेक्शन परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के हर घर को नल से स्वच्छ जल पहुंचाने के काम में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। दिल्ली जल बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक में पानी की उपलब्धता तय सीमा तक न पहुंचने की जानकारी मिलने पर खफा हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी का उत्पादन 990 एमजीडी से बढ़ाकर 1110 एमजीडी करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पानी का उत्पादन बढ़ाने के लिए पूरी दिल्ली में ट्यूबवेल का एक नेटवर्क तैयार करे। बाढ़ क्षेत्रों समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का स्तर उपर है। वहां से भूजल निकाल कर लोगों के घरों में आपूर्ति कर सकते हैं। साथ हीग उन्होंने डीजेबी को लास्ट माइल सीवर कनेक्शन की तर्ज पर लास्ट माइल पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशें जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। यह चिंता की बात है। अब देरी के लिए समय नहीं है। हमने दिल्ली के हर घर में पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसलिए हमें इसे पूरा में कोई कसर नहीं छोड़नी है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, डीजेबी के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

झगड़े में बेटे को बचाने गए पिता की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

जेल से 217 करोड़ उगाही के मामले में सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगी नवास कक्कड़ इस्माइल उर्फ नवास केआई दुबई से पकड़ा गया। 

Ajit Sinha

दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बना चांदनी चौक,सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x