Athrav – Online News Portal
दिल्ली

सीएम अरविंद केजरीवाल के सख्त निर्देश, दिल्ली में युद्ध स्तर पर करें हर घर को सीवर से कनेक्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर घर को सीवर कनेक्शन और यमुना सफाई परियोजना की आज समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने सख्त निर्देश दिए कि दिल्ली में एक घर भी सीवर कनेक्शन से वंचित न हो। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ईस्ट दिल्ली में मार्च तक और नार्थ ईस्ट दिल्ली में जून 2023 तक 100 फीसद घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। हर घर सीवर कनेक्शन से यमुना को साफ करने में भी मदद मिलेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली को सीवर नेटवर्क से जोड़ना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि यमुना में जरा भी गंदा पानी न गिरने पाए। उन्होंने कहा कि हर घर को सीवर कनेक्शन और यमुना सफाई परियोजना की अब हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, मुख्य सचिव समेत दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ने पर बेहद गंभीरता से कार्य रही है। हर घर को सीवर नेटवर्क से जोड़ने से यमुना की सफाई में काफी मदद मिलेगी। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज हर घर को सीवर कनेक्शन और यमुना सफाई परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई और हर घर को सीवर कनेक्शन परियोजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना’ के तहत अभी तक सीवर नेटवर्क से जुड़ चुके घरों की जानकारी ली। उसके बाद शेष बचे घरों का स्टेटस जाना। सीएम ने यह भी जानकारी ली कि सीवर कनेक्शन देने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अंतर्गत चल रही है या नहीं। साथ ही, जिन घरों को अभी तक सीवर कनेक्शन नहीं दिया जा सका है, उसके पीछे क्या वजह रही है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सीवर कनेक्शन देने की योजना निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार चल रही है और काफी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

Related posts

राहुल गांधी ने आज विशेष प्रेस कांफ्रेंस में वोट चोरी का किया सनसनीखेज खुलासा-सीधा लाइव वीडियो सुने और देखें।

Ajit Sinha

एक कुख्यात अपराधी और ‘घोषित अपराधी’ जो आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज  इंडिया गठबंधन की रैली शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x