Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जैकबपुरा के संत गुरू रविदास मंदिर में टेका माथा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार को गुरुग्राम में संत गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अुर्जन राम मेघवाल भी कार्यक्रम के उपरांत गुरूग्राम के जैकबपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में पहुंचे और क्षेत्रवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। राज्य स्तरीय समारोह को बीजेपी के प्रदेशा ध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, हरियाणा के परिवहन एवं उच्चत्तर शिक्षामंत्री मूलचंद शर्मा, समारोह के संयोजक व सहकारिता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति का आधार संतमत और सनातन की धाराएं रही हैं। इन्ही दो धाराओं से भारत  समृद्ध बनता है। संतमत की धारा में गुरू रविदास व संत कबीर तथा सनातन की धारा में रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि प्रतिनिधित्व करते हैं। आज हम इन महाऋषियों के ऋणी हैं जिन्होंने दुनिया को सुखी रहने का ज्ञान दिया है। भारत विचारों की भूमि है जहां संतो ने सदैव आगे बढ़कर हमारा पथ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार इन महापुरूषों के दिखाए रास्ते पर चल रही है। संत गुरु रविदास जी की शिक्षा व उनके विचारों को आदर्श मानते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के केंद्रीय बजट में सीवरेज की सफाई में इंसान की बजाय मशीनों के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात पात के अंत के लिए काम किया। उन्होंने संत रविदास की वाणी ‘मन चंगा तो कठोती में गंगा’ का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन में पॉजिटिविटी के लिए यह पंक्ति बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा, हर घर शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से स्वच्छ जल सहित अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अंतोदय के भाव के साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से आमजन के जीवन स्तर में सुधार किया है।

Related posts

खपत सुरक्षा जमा राशि पर बिजली निगम देगा 6.50 प्रतिशत ब्याज – विक्रम सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: आगामी 27 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित होगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली

Ajit Sinha

किसान आंदोलन में शहीद हुए 505 किसानों को पंजाब सरकार 5 – 5 लाख रूपए मुआवजा दे चुकी, सरकार उनसे लिस्ट ले सकती हैं-राहुल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x