Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शनिवार को मानेसर में आयोजित किया जाएगा “पंचामृत की ओर” सम्मेलन और प्रदर्शनी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चार फरवरी को मानेसर स्थित  इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) में भारत में ऑटोमोटिव उद्योग के प्रचार और विकास के लिए एमएचआई (भारी उद्योग मंत्रालय) योजनाओं पर केंद्रित- “पंचामृत की ओर” सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन सीओपी 26- “पंचामृत की सौगात” में माननीय प्रधान मंत्री की घोषणाओं के अनुरूप एमएचआई की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आईसीएटी के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर प्रदर्शनी सहित आईसीएटी इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे और कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों का अनावरण भी करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में ऑटोमोटिव उद्योग जगत के दिग्गज, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, एमएचआई, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, योजना मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित वरिष्ठ शिक्षाविद, स्टार्ट-अप और छात्र शामिल होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि एमएचआई ने ऑटोमोटिव उद्योग में पीएलआई-ऑटो, फेम, पीएलआई-एसीसी जैसे पर्यावरण अनुकूल उत्पादों पर भारतीय विनिर्माण को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं।  एमएचआई योजनाओं अर्थात पीएलआई-ऑटो, पीएलआई-एसीसी, फेम और कैपिटल गुड्स स्कीम के सफल कार्यान्वयन के लिए मोटर वाहन उद्योग और एमएचआई अधिकारियों के साथ एक समर्पित इंटरैक्टिव सत्र की योजना बनाई गई है।  ये योजनाएँ नवाचार के पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने पर केंद्रित हैं जो हरित और स्वच्छ गतिशीलता समाधान को सक्षम करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान नियोजित तकनीकी सत्रों में हाइड्रोजन, ईवी, जैव ईंधन और गैस ईंधन वाले वाहनों के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।  वहीँ  पर्यावरण अनुकूल और घरेलू विनिर्माण की दिशा में भारत में मोटर वाहन उद्योग के प्रचार और विकास के लिए एमएचआई योजनाओं – पीएलआई-ऑटो, पीएलआई एसीसी, सीजी-2 और फेम के कार्यान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर सभी जगहों पर खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: गुरुग्राम के गांव बसई के पास बदमाशों ने 3 लड़कों को सरेआम गोली मार कर की हत्या-एसीपी को वीडियो में सुने

Ajit Sinha

मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर सख्ती, उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x