Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर आमजनों धोखे से अपने बैंक खाते में पैसा डलवाने वाले एक ठग दंपति अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बना व फर्जी इमर्जेन्सी मैसेज आमजनों को भेज कर अपने बैंक खाते में भारी भरकम मंगवाने और उस रकम को अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करने के एक मामले में एक दंपति को थाना साइबर क्राइम,गुरुग्राम  की टीम ने गत 31 जनवरी को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम रक्षित पटेल व नेहा पटेल हैं।  

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिनांक 5 मई 2020 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित  शिकायत दी कि उसके पास 4 मई 2020 को व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिस पर उसके एक निजी दोस्त की फोटो लगी हुई थी तथा उसने (आरोपित) ने मैसेज में उसकी पत्नी की बहन की गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट बताया और उनसे 50000 रूपए मांगे। उसकी बातों पर भरोसा करके उसने उसके द्वारा बताए गए एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।‌ बाद में उसे ज्ञात हुआ कि किसी ने व्हाट्सएप पर फेक आईडी बनाकर उससे ठगी कर ली है। इस पर थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने आज व्हाट्सएप पर फेक आईडी बनाकर व फेक मैसेज भेजकर ठगी करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक दंपति को गत 31 जनवरी 2023 को दिल्ली से अरेस्ट किया गया। अरेस्ट आरोपितों के नाम *रक्षित पटेल व नेहा पटेल है। उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये मूल रूप से बड़ोदरा के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में ये दोनों दिल्ली के एक होटल में रह रहे थे। यह लोगों की फोटो विभिन्न सोशल साइट्स से चुराकर उस फोटो को व्हाट्सएप पर लगाकर उसी व्यक्ति के दोस्त व सम्बन्धित व्यक्तियों को मैसेज  भेजकर इमरजेंसी बताते है और बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर करवा लेते है। आरोपित द्वारा उपरोक्त मुकदमा  में पीड़ित को अपने विश्वास में लेकर अपनी पत्नी नेहा पटेल के बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर करवाए थे।उनका कहना हैं कि आरोपितों से अन्य वारदातों, अन्य साथी आरोपितों के बारे में तथा उपरोक्त मुकदमा  में बरामदगी के लिए  आरोपितों को अदालत से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

हिमाचल से लाई गई चरस को पार्सल के ज़रिए मुंबई भेजने की कोशिश नाकाम, क्राइम ब्रांच ने शातिर तस्कर को किया काबू

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जिला पलवल के खाईका गांव के सरपंच इकबाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

Ajit Sinha

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण में शांतिपूर्ण रहा मतदान-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x