Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसएचओ,एएसआई 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व 50 हजार रुपये लेने के आरोप में लिपिक अरेस्ट, सब इंस्पेक्टर फरार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और चकबन्दी कार्यालय के एक लिपिक को क्रमशः 80,000 रुपये और 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग करने और स्वीकार करते हुए अरेस्ट  किया है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में ब्यूरो की टीम ने एफआईआर से नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कुंजपुरा थाने के एसएचओ पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और इसी थाने के एएसआई राकेश कुमार को अरेस्ट किया है। विजिलेंस ने कुंजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पर भी मामला दर्ज किया है, जो फरार है।
 
एक अन्य मामले में करनाल के चकबन्दी कार्यालय में क्लर्क सतबीर को सतर्कता ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता के पक्ष में अपील का फैसला करने के लिए 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार किए। ब्यूरो की टीम ने चकबंदी कार्यालय करनाल में तैनात कानूनगो नफे सिंह पर भी मामला दर्ज किया है।
   
इस मामले में आरोपी अभी फरार है।आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलों की आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगमों से मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के ऑडिट करवाने हेतु महालेखाकार, हरियाणा को लिखा गया है।

Ajit Sinha

हरियाणा: 505 किलो ‘डोडा पोस्त‘, 265 किलो ‘गांजा पत्ती‘ व 2 किलो 962 ग्राम अफीम जब्त

Ajit Sinha

अपने बुलंद इरादों और मजबूत दृष्टिकोण से मनोहर लाल ने किया बिजली निगमों का कायाकल्प – प्रवीण आत्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x